सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 सोनभद्र-विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करंट की चपेट मे आने से 2 गाय की हुई मौत

सोनभद्र-विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करंट की चपेट मे आने से 2 गाय की हुई मौत

- तारापुर के डीह बाबा मंदिर के पास में विद्युत विभाग की लापरवाही से करंट की चपेट मे आने से 2 गाय की हुई मौत

सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के तारापुर में विद्युत विभाग की लापरवाही से बृहस्पतिवार को करंट की चपेट मे आने से दो गाय की हुई मौत। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा सर्विस स्टेशन परसवार चौबे से तारापुर पुल पहाड़ो के नीचे नीचे 11 हजार की मेन लाइन कई वर्षो से पोल झुक चुकी है। तार जर्जर हो चुकी है। लेकिन बिजली विभाग कुम्भकर्णी की नींद सो रहा है। डीह बाबा मंदिर के पास 2 दुधारू गाय पेट से थी। चरी चरने गयी थी लेकिन दोनों गाय हाई वोल्टेज के चपेट में आ गयी। जिससे दोनो गाय मौत हो गई। ग्रामीणो ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से आये दिन पशुओ की मौत हो रही है। बिजली विभाग के जेई फोन करने पर फोन नही उठाते है। ग्रामीणो ने बताया कि अगर जल्द ही जर्जर तार सही नहीं हुआ तो हम ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे जिसके सारी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।




0 Response to " सोनभद्र-विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण करंट की चपेट मे आने से 2 गाय की हुई मौत"

एक टिप्पणी भेजें