SONBHADRA-खाकी खरीद रही गाजा , कहा जड़ी बूटी है पी लेते है
(क्राइम ब्यूरो सुभाष पाण्डेय)
सोनभद्र - सोनभद्र जिले में इस समय वायरल वीडियो की मानो तो बहार आ गई है किसी न किसी विभाग का हर रोज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो जा रहा है जो जिम्मेदार अफसरों के साथ जिला प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है आपको बता दें कि ताजा एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खाकी पहने एक व्यक्ति रॉबर्ट्सगंज के धर्मसाले पर बिक रहे गांजे की दुकान से गाजा खरीद रहा है खाकी पहने महासया खुद बताते हैं कि गाजा जड़ी-बूटी हैं !जब तक वह गाजा नहीं पी लेते उनको चैन नहीं मिलता तो इससे क्या समझा जाए कि खाकी गाजे के नशे में ड्यूटी करती है प्रशासन और आबकारी विभाग लाख दावे कर रही हो कि जिले में भांग के ठिकानों पर या अवैध रूप से गाजे की बिक्री नहीं होती लेकिन जब एक खाकी पहनकर व्यक्ति खुद गाजे की दुकान पर पहुंचा और गांजा खरीदने लगा तो उसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और वह खुद इस गाजे को जड़ी बूटी बताते हुए पीने की बात कही है !
0 Response to "SONBHADRA-खाकी खरीद रही गाजा , कहा जड़ी बूटी है पी लेते है"
एक टिप्पणी भेजें