सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- ज्वालामुखी मंदिर परिसर में पूजा दुकान का ताला तोड़कर चोरी करते एक चोर धराया,पांच हुए फरार

सोनभद्र- ज्वालामुखी मंदिर परिसर में पूजा दुकान का ताला तोड़कर चोरी करते एक चोर धराया,पांच हुए फरार


शक्ति नगर सोनभद्र।शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण प्राचीन गेट पर स्थित पूजा की दुकानों में मंगलवार की रात चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया जा रहा था तभी मंदिर के पुजारी और चौकीदार जग गए और चोरों को दौड़ा लिया जिसमें 1 चोर पकड़ा गया।

पकड़े गए चोर ने अपना नाम विक्रम गौतम पुत्र सुनील गौतम निवासी प्रेम नगर बताया जो पूर्व में भी कई चोरियों को अंजाम दे चुका है उक्त चोर के पास से एक झोले में लोहे का रॉड ताला तोड़ने के लिए बड़ा रिम्स और चोरी किए गए लगभग ₹500 का सिक्का पकड़ा गया जिसकी सूचना पुजारी एवं दुकानदार वेदांती मिश्रा ,भैया राम मिश्रा, शरद मिश्रा ,सुरेश अग्रहरि, ने स्थानीय थाने को दिया पकड़े गए चोर ने अपने साथियों का नाम भी पुलिस को बताया है।

लगभग 1 माह पूर्व ही मंदिर प्रांगण स्थित पेड़ा दरबार से ₹70000 की नगदी चोरी कर ली गई थी इसके बाद पुनः बड़ी वारदात की फिराक में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस द्वारा तहरीर लेकर पकड़े गए चोर से पूछताछ किया जा रहा है ।

0 Response to "सोनभद्र- ज्वालामुखी मंदिर परिसर में पूजा दुकान का ताला तोड़कर चोरी करते एक चोर धराया,पांच हुए फरार"

एक टिप्पणी भेजें