सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- सड़क मे जलजमाव व गड्ढों से आवागमन में परेशानी,दुर्घटनाओ को दे रहा आमंत्रण

सोनभद्र- सड़क मे जलजमाव व गड्ढों से आवागमन में परेशानी,दुर्घटनाओ को दे रहा आमंत्रण

(प्रवीण कुमार  संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र/ थाना क्षेत्र में बीजपुर सड़क की हालात ऐसे हो गयी है कि आये दिन राहगीर लोग ,गाड़ी वाले परेशान रहते है,जो की राज्य सरकार भले ही गड्ढा मुक्त का योजना चलाया हो सड़क गड्ढा मुक्त हो लाख वादा हो उसके बाद भी सड़क गड्ढा मुक्त नहीं हो सका सेवाकामोड़ से पिंडारी तक लगभग 6 किलोमीटर दूर तक ही रोड खराब रोड में गड्ढे  होने एवं पानी की जलजमाव के कारण हर रोज कहीं न कहीं एक्सीडेंट होता रहता है स्कूल खुल जाने के कारण बच्चों को इसी रास्ते से जाना पड़ता है वहां के स्थाई निवासी अनिल जायसवाल ने बताया रात में एंबुलेंस को भी आने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है !
इतना ही नहीं बीजपुर गैरेज की सड़क से लेकर डोडहर कि सड़क तक सड़क में गड्ढे होने के कारण पानी का जलजमाव बना हुआ है  सड़क मे गड्ढे होने के कारण बड़ी दुर्घटना को दावत देती आ रही है

अगर राज्य सरकार सड़क मरम्मत का कार्य नहीं कराती है तो कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को स्कूल हॉस्पिटल काम के लिए जाने रास्ते में गड्ढे होने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ता है बरसात का पानी गड्ढे भर जाने के कारण भी यह भी पता नहीं चलता की रोड है कि गड्ढा इसी के कारण कभी भी घटना घट सकती है

निवासी अनिल जयसवाल राजू जायसवाल संतोष शर्मा राजेश मोदनवाल आनंद जयसवाल पीडब्ल्यूडी से मरम्मत का कार्य के लिए गुहार लगाए हैं।

0 Response to "सोनभद्र- सड़क मे जलजमाव व गड्ढों से आवागमन में परेशानी,दुर्घटनाओ को दे रहा आमंत्रण"

एक टिप्पणी भेजें