सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- सेवानिवृत्त के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने फूल-मालाओं से सम्मानित कर नम आंखों से दी विदाई

सोनभद्र- सेवानिवृत्त के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने फूल-मालाओं से सम्मानित कर नम आंखों से दी विदाई

रेणुकुट/सोनभद्र- रेणुकूट हिंडाल्को के कनवरिया में मैकेनिकल फिटर के पद पर कार्यरत कर्मचारी नंदजी शर्मा के कार्यकाल पूरा के दौरान सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों इसके अलावा कई चाहने वालों ने नम आंखों से विदाई दी। 30 अप्रैल 2022 को कार्यकाल समाप्त के दौरान समारोह पूर्वक उन्हें विदाई दी गई विदाई समारोह कार्यक्रम में लोगों ने सेवानिवृत्त नंदजी शर्मा के कार्यों की प्रशंसा और उनके व्यवहार को सराहा की।


इस मौके पर उन्होंने शॉल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर उपहार आदि देकर सम्मानित किया। इसके अलावा कई चाहने वालों ने ढोल नगाड़ों से उनका जोरदार स्वागत कर विदाई देते हुए अपने अपने विचारों में उनके कार्य की सराहना की। इसके अलावा चलते समय में अपने साथियों के साथ भावुक अवस्था में नजर आए।

0 Response to "सोनभद्र- सेवानिवृत्त के दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों ने फूल-मालाओं से सम्मानित कर नम आंखों से दी विदाई"

एक टिप्पणी भेजें