भेदभाव के खिलाफ एकजुटता का संदेश है, विश्व सामाजिक न्याय दिवस
वाराणसी 20 फरवरी। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा है कि 20 फरवरी को दुनियां भर में मनाया जाने वाला विश्व सामाजिक न्याय दिवस जाति धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव के खिलाफ एकजुटता का संदेश हैै. उन्होंने कहा आज दुनियां भर में लोगों के बीच किसी ना किसी वजह से भेदभाव पैदा हो रहा है. जिससे लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे हैं. इस तरह की सामाजिक बुराइयों को खत्म कर लोगों में एकजुटता लाने के लिए हर साल विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है.दुनियां भर में इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को जागरूक किया जाता है. इस दिवस को कई तरह के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए भी बनाया गया है. इस दिन नस्ल, लिंग, धर्म, जाति इत्यादि के आधार पर बंटे लोगों को एकजुट किया जाता है. इसके अलावा, लोगों के बीच बढ़ रही सामाजिक दूरी को कम करने के लिए उनसे विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की जाती है. वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी. वर्ष 2009 से इसे पूरे विश्व में मनाया जाने लगा. उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को आपसी भेदभाव को भुलाकर एकजुटता कायम करनी चाहिए !
0 Response to "भेदभाव के खिलाफ एकजुटता का संदेश है, विश्व सामाजिक न्याय दिवस"
एक टिप्पणी भेजें