सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपडेट"3,एनटीपीसी आवासीय गेट खुलवाने को भाजपा का हल्ला बोल

अपडेट"3,एनटीपीसी आवासीय गेट खुलवाने को भाजपा का हल्ला बोल

(मनोज कुमार सोनी/उमेश सागर की खास रिपोर्ट)

- एनटीपीसी प्रबंधन ने होली बाद गेट खोलने का दिया आश्वासन।

- ऊर्जा द्वार, नायक द्वार व गेट नंबर चार पर गेट खुलवाने को ग्रामीणों का प्रदर्शन।

ऊर्जांचल। जनपद सोनभद्र के शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एनटीपीसी आवासीय गेट पूर्णत: खुलवाने की मांग को लेकर भाजपा शक्तिनगर मंडल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 10 बजे से ऊर्जा द्वार व नायक द्वार पर धरनारत हैं। आवासीय गेट के मुख्य प्रवेश द्वार को चार पहिया गाड़ी व जेसीबी से अवरुद्ध कर विरोध जता रहे और मांग कर रहे हैं कि पूर्व की भांति एनटीपीसी आवासीय परिसर के सभी गेट को आम नागरिकों के लिए खोला जाए। भाजपा के हल्ला बोल धरना प्रदर्शन की जानकारी पहले से सीआईएसफ व स्थानीय प्रशासन को होने के कारण गेट पर प्रदर्शनकारियों के पहुंचने से पूर्व ही सीआईएसएफ जवान व प्रशासन दल बल के साथ मुस्तैद दिखे।

एनटीपीसी आवासी गेट खुलवाने हेतु जारी धरना प्रदर्शन के बीच पंचायत चुनाव लड़ रहे विभिन्न प्रत्याशी भी भाजपा नेतृत्व में हो रहे हल्ला बोल को समर्थन देने पहुंचे। सुबह से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन एनटीपीसी प्रबंधन के वार्ता के बाद दोपहर दो बजे समाप्त हुआ।

धरना प्रदर्शन में जारी हो हल्ला के बीच स्थानीय प्रशासन की पहल पर एनटीपीसी प्रबंधन प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए राजी हुआ। भाजपा की तरफ से प्रतिनिधि मंडल में अनिल सिंह गौतम, प्रशांत श्रीवास्तव, गणेश सिंह, प्रमोद तिवारी, गुप्तेश्वर सोनी व हेमंत मिश्रा सम्मिलित हुए। वार्ता उपरांत प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि एनटीपीसी प्रबंधन, होली के बाद सभी आवासीय गेट खोलने को लेकर सुरक्षा बैठक करेगा और गेट खोलने का निर्णय लेगा।

- एनटीपीसी आवासीय परिसर गेट नंबर 4 खुलवाने हेतु संतोष सागर डटे समर्थकों के साथ--

एनटीपीसी आवासीय परिसर प्रवेश द्वार खुलवाने हेतु जारी धरना प्रदर्शन के बीच चिल्काटांड़ ग्राम पंचायत प्रधान प्रत्याशी संतोष सागर ने गेट नंबर 4 खुलवाने हेतु रहवासियों के साथ धरने पर बैठ गए और मांग किया कि पूर्ववत की भांति गेट नंबर 4 को भी आमजन के लिए खोला जाए। गेट नंबर 4 पर संतोष सागर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाए और गेट खुलवाने की मांग पर डटे रहे।

- एनटीपीसी आवासीय गेट खुलवाने हेतु दीपक कुमार उर्फ लोकई बैठे धरने पर--

एनटीपीसी आवासीय परिसर प्रवेश द्वार खुलवाने हेतु जारी धरना प्रदर्शन के बीच चिल्काटांड़ ग्राम पंचायत प्रधान प्रत्याशी दीपक कुमार उर्फ लोकई ने गेट खुलवाने हेतु ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए और मांग किया कि पूर्ववत की भांति सभी गेट को भी आम जनता के लिए खोला जाए। नायक द्वार पर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय दीपक कुमार उर्फ़ लोकई  के नेतृत्व में युवा शक्ति ने एनटीपीसी प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाए और सभी गेट खुलवाने की मांग पर डटे रहे।

0 Response to "अपडेट"3,एनटीपीसी आवासीय गेट खुलवाने को भाजपा का हल्ला बोल"

एक टिप्पणी भेजें