सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपडेट"एनटीपीसी आवासीय परिसर गेट नंबर 4 खुलवाने हेतु संतोष सागर डटे समर्थकों के साथ

अपडेट"एनटीपीसी आवासीय परिसर गेट नंबर 4 खुलवाने हेतु संतोष सागर डटे समर्थकों के साथ

(उमेश सागर संवाददाता)

- एनटीपीसी आवासीय परिसर गेट खुलवाने हेतु हल्ला बोल। (भाग-2)

ऊर्जांचल। एनटीपीसी आवासीय परिसर प्रवेश द्वार खुलवाने हेतु जारी धरना प्रदर्शन के बीच चिल्काटांड़ ग्राम पंचायत प्रधान प्रत्याशी संतोष सागर ने गेट नंबर 4 खुलवाने हेतु रहवासियों के साथ धरने पर बैठ गए और मांग किया कि पूर्ववत की भांति गेट नंबर 4 को भी आमजन के लिए खोला जाए। गेट नंबर 4 पर संतोष सागर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाए और गेट खुलवाने की मांग पर डटे रहे।

बुधवार सुबह से ही एनटीपीसी आवासीय परिसर प्रवेश द्वार पर सभी गेट खुलवाने हेतु ग्रामीणों ने हल्ला बोल धरना प्रदर्शन शुरू किया। सुबह से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन, दोपहर होते-होते सभी गेट पर प्रभावी होने लगा। इसी बीच एनटीपीसी प्रबंधन ने धरना दे रहे ग्रामीणों के बीच से 5 प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया।


0 Response to "अपडेट"एनटीपीसी आवासीय परिसर गेट नंबर 4 खुलवाने हेतु संतोष सागर डटे समर्थकों के साथ"

एक टिप्पणी भेजें