सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
शक्तिनगर थाने में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

शक्तिनगर थाने में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मनोज कुमार सोनी/उमेश सागर की रिपोर्ट

- कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने अपने विचार साझा किए।


शक्तिनगर/सोनभद्र- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोनभद्र जिले के शक्तीनगर थाना परिसर में महिला दिवस धूम धाम से मनाया गया। महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं ने प्रतिभाग किया और अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम शरण व विशिष्ट अतिथि श्रीमती पद्मा श्रीवास्तव, कोटा ग्राम प्रधान शांति देवी, परसवार राजा प्रधान सुमित्रा देवी द्वारा महिला आरक्षको व महिला सफ़ाईकर्मी को सम्मानित किया। 

शक्तिनगर थाना परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने उपस्थित सभी महिलाओं को प्रणाम करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। श्री मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक महिला सारे रिश्तों को एक माला में पिरोकर रखती है और महिलाओं का योगदान किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कहीं ज्यादा ही होता है। वो घर को संभालती है और ऑफिस की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती है। यही नहीं देश की तरक्की में भी महिला मुख्य भूमिका निभाती हैं। महिलाओं को उनके कार्यों के लिए विशेष सराहना देते हुए ही हर साल 8 मार्च को पूरे देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है जिससे पूरा विश्व महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मना सके।

कार्यक्रम का संचालन सोनभद्र दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ता मंजू जयसवाल ने किया। इस अवसर पर लायंस स्कूल की अध्यापिका गीता सिंह, कोटा ग्राम प्रधान शांति देवी, परसवार राजा ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी, सुश्री शांति सोनी आदि ने अपने वक्तव्य रखें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल मंत्री माधुरी शर्मा व अनीता साहनी, श्रीमती मीरा देवी सहित भारी संख्या में नारी शक्ति की उपस्थिति रही।

Related Posts

0 Response to "शक्तिनगर थाने में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस"

एक टिप्पणी भेजें