सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
बीएमएस ने प्रबन्धन को 1 जून तक जेबीसीसीआई गठन हेतु दी अंतिम समय सीमा

बीएमएस ने प्रबन्धन को 1 जून तक जेबीसीसीआई गठन हेतु दी अंतिम समय सीमा



 *बीएमएस ने प्रबन्धन को 1 जून तक जेबीसीसीआई गठन हेतु दी अंतिम समय सीमा*


कोलकर्मियों के 11 वें वेतन समझौते हेतु कमेटी गठन में हो रहे विलम्ब को लेकर बी एम एस ने 25 मई को कोल प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी  की उपस्थिति में अपने महासंघ की  बैठक आहूत की इस बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि प्रबन्धन 1 जून तक जे बी सी सी आई के गठन हेतु स्टैंडराइजेशन कमेटी की बैठक नही बुलाती है तो बी एम एस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसके अनुसार -


१) दिनांक 1जून 2021 तक जेबीसीसीआइ के गठन हेतु कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा  बैठक न बुलानेपर भारतीय मजदूर संघ 2,3,4 जून 2021को गेटमिटिग लेकर कामगारों में जनजागरन कार्यक्रम सभी यूनिट में करेगा । 

2 ) - दिनांक 5-7 जून2021 को सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिन का विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जायेगा।

 ३) दिनांक 10 जून 2021को कोल इंडिया के सभी कंपनी मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन कर भविष्य में आंदोलन कोअधिक तिव्र की रूपरेखा की घोषणा की जायेगी। 

 बैठक के उपरांत इस आयश का पत्र महासंघ के महामंत्री सुधीर घुरडे जी द्वारा कोल इंडिया के चेयरमैन को संबोधित कर निर्गत कर दिया गया है ।

इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल करने हेतु एन सी एल बी एम एस के वरिष्ठ  पदाधिकारियों  अशोक कुमार मिश्रा , मुन्नीलाल , हीरामणि यादव , मयाशंकर सिंह , अरुण कुमार दुबे आदि द्वारा अपने अपने स्तर से लोंगो को आंदोलन हेतु तत्पर रखने हेतु जनसंपर्क कर तैयारियाँ भी प्रारंभ कर दी गयी हैं ।


अरुण कुमार दुबे

प्रभारी एन सी एल

 ( बी एम एस )

0 Response to "बीएमएस ने प्रबन्धन को 1 जून तक जेबीसीसीआई गठन हेतु दी अंतिम समय सीमा "

एक टिप्पणी भेजें