सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
15 जून के बाद होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष-प्रमुख के चुनाव

15 जून के बाद होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष-प्रमुख के चुनाव

 

कोरोना के चलते प्रदेश में प्रस्तावित जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख का चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है। पहले 15 से 20 मई के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी थी लेकिन अब इसे 15 जून से आगे के लिए बढ़ा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक खुराना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए निर्णय लिया गया है। स्थिति में सुधार न होने पर तिथि आगे भी बढ़ाई जा सकती है।        

बताते चलें कि प्रदेश में 75 जिला पंचायत अध्यक्ष और 826 ब्लक प्रमुखों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जानी है। वह जिले में एक जिला पंचायत अध्यक्ष और 10 ब्लाक के प्रमुखों को चुना जाना है। तिथि नजदीक देख प्रमुख और जिला पंचायत के लिए तेजी से जोड़-तोड़ शुरू हो गया था जिला पंचायत के सदन में किसी भी पार्टी को बहुमत न मिलने के कारण निर्दलीयों को साधने की कवायद की जा रही थी। बता दें कि सत्ताधारी भाजपा को 31 सदस्यों वाले जिला पंचायत के सदन में महज 6 सीटें हासिल हुई हैं। वही सपा 11 सीट हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में तेजी से शामिल हो गई है। सात निर्दलीय जीते हैं। वह किस खेमे में जाते हैं, इसी पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 



0 Response to "15 जून के बाद होंगे जिला पंचायत अध्यक्ष-प्रमुख के चुनाव"

एक टिप्पणी भेजें