यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीखों का जल्द हो सकता हैं ऐलान
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान जल्द ही हो सकता है. कोरोना के बढते मामलों के कारण इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. उम्मीद जताई जा रही है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ चर्चा के बाद इस महीने के अंत तक परीक्षाओं पर निर्णय होने की संभावना है. इस संबंध में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी एक ट्वीट किया है.
पेपर प्रिंट हो चुके हैं
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के हवाले से विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि परीक्षा के लिए पेपर प्रिंट हो चुके हैं और डिकोड कॉपियों के सेट बन चुके हैं.
8513 परीक्षा केंद्र बने
यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए कुल 8513 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया जाएगा. उच्चाधिकारियों की मानें तो अभी कोरोना संक्रमण की स्थिति का विश्लेषण किया जा रहा है. उसके बाद इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा.
90 फीसदी राज्य चाहते हैं परीक्षा
यूपी के डिप्टी सीएम की ओर से यह भी बताया गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में 90 प्रतिशत राज्यों ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की मांग की है
12वीं परीक्षा क्यों
अधिकतर राज्य 12वीं की परीक्षा आयोजित करना चाहते हैं. इसके पीछे का मूल कारण यह है कि हायर स्टडीज के लिए कक्षा 12वीं के अंक अहम माने जाते हैं. इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को परीक्षा की तारीखों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.
Exam jarur hona chaiey Q ki bacchon ka online exam v acchey say nhi ho paa rhaa h Or eay 12 th ka exam h h jo unki life ka 1 bhut important result hota h mera khna h ki sbhi bacchon ko home center hee exam kreaa jaey jis say corona ka dar kam rahega.. Jii dhnyad🙏
जवाब देंहटाएं