सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
दयासागर दुबे जिला कांग्रेस सेवादल कमेटी के बनाये गये उपाध्यक्ष‌

दयासागर दुबे जिला कांग्रेस सेवादल कमेटी के बनाये गये उपाध्यक्ष‌

बीना/सोनभद्र-सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले जिला कांग्रेस सेवादल कमेटी के वर्तमान महासचिव दयासागर दुबे को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डा. प्रमोद पाण्डेय व संयोजक पुर्वी जोन सतीश बिन्द की अनुशंसा पर उनके कार्यो व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुये जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल कौशलेश पाठक द्वारा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी है। उपाध्यक्ष बनाये जाने पर दया सागर दुबे ने कहा है कि दी गयी जिम्मेदारी का पुरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया जायेगा व २०२२ के चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिये जनविरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध संघर्ष तेज किया जायेगा। उपाध्यक्ष बनाये जाने पर अंकुश दुबे, ओम प्रकाश द्विवेदी, हरिनाथ खरवार आदि कांग्रेसियो ने हर्ष जताया है।

0 Response to "दयासागर दुबे जिला कांग्रेस सेवादल कमेटी के बनाये गये उपाध्यक्ष‌"

एक टिप्पणी भेजें