सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण से  70 हजार की चोरी, मचा हड़कंप

ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण से 70 हजार की चोरी, मचा हड़कंप

  ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण से  70 हजार की चोरी, मचा हड़कंप       




                                                                                               शक्तिनगर सोनभद्र।

श्री ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण स्थित प्राचीन गेट मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर स्थित पेड़ा दरबार दुकान के शटर का ताला तोड़ चोरों ने काउंटर में रखा हुआ लगभग ₹70000 पर हाथ साफ कर दिया।
भुक्तभोगी दुकानदार शरद मिश्रा और हेमंत मिश्रा ने बताया कि बुधवार की रात रोज की तरह दुकान बंद कर अपने निवास विंध्यनगर चले गए थे।
गुरुवार की सुबह फोन पर सूचना मिली तो दुकान पर पहुंचे तो दोनों शटर का ताला टूटा हुआ मिला तथा दुकान का सामान बिखरा हुआ था, और काउंटर तथा स्टील के डिब्बे में ताला बंद कर रखा हुआ 50,000 नगदी एवं लगभग 20000 के छोटे नोट तथा सिक्के चोरों द्वारा ताला तोड़कर निकाल लिया गया जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को फोन के माध्यम से दिया गया।
मंदिर प्रांगण में दुस्साहस पूर्ण चोरी से लोग हतप्रभ हैं एवं चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जा रही है।

0 Response to "ज्वालामुखी मंदिर प्रांगण से 70 हजार की चोरी, मचा हड़कंप "

एक टिप्पणी भेजें