सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
पुलिस द्वारा रोका गया साईकिल यात्रा कार्यकर्ता पुलिस में हुई नोकझोंक

पुलिस द्वारा रोका गया साईकिल यात्रा कार्यकर्ता पुलिस में हुई नोकझोंक

 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती मँहगाई एवं सरकार में भ्रष्टाचार के खिलाफ साइकिल रैली निकालकर किया जमकर विरोध


पुलिस द्वारा रोका गया साईकिल यात्रा कार्यकर्ता पुलिस में हुई नोकझोंक


सोनभद्र,शक्तिनगर परिक्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ती महंगाई को लेकर साईकिल रैली निकाली गई,समाजवादी पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर छोटे लोहिया स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर साइकिल रैली के  माध्यम से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई और वर्तमान सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद करते हुये शक्तिनगर बस स्टैंड से साइकिल रैली शुरू करके पीडब्ल्यूडी मोड़ से कोटा रोड की ओर से बीना बासी की ओर सभी कार्यकर्ताओं ने प्रस्थान कर ही रहे थे कि,कोटा रोड से जाते हुये तारापुर पहुँचते ही सभी कार्यकर्ताओं को शक्तिनगर पुलिस प्रशासन द्वारा रैली बीच रास्ते मे ही रोक दिया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन में काफी देर नोकझोंक भी हुआ।समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ समाजवादियों ने हल्ला बोल दिया है और आम जनता के शोषण को बर्दाश्त कतई नहीं किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और प्रचंड बहुमत से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी प्रदेश की जनता बनाना चाहती है। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार महंगाई एवं रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सपा सरकार में चलाई जा रही समाजवादी योजनाओं को भी भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से जनता नाराज हो चुकी है अबकी बार चुनाव में जनता का रुख समाजवादी पार्टी की तरफ है। वहीं छात्र नेता मुकेश सिंह द्वारा भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के साथ-साथ प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे बदसलूकी का हिसाब 2022 प्रदेश की जनता देगी,इस साइकिल रैली में मौजूद रहे मोहन गुप्ता पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रविंदर यादव जिला कार्यकारिणी सदस्य पूर्वा जोनअध्यक्ष बृज बिहारी यादव, सेक्टर अध्यक्ष अयोध्या गुप्ता, युवा नेता मुकेश सिंह, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिला सचिव विशाल गिरी, वकील खान, भोला सिंह एवं शुभम पांडे,श्रवण यादव सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहें ।

0 Response to "पुलिस द्वारा रोका गया साईकिल यात्रा कार्यकर्ता पुलिस में हुई नोकझोंक"

एक टिप्पणी भेजें