सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
अपडेट"सोनभद्र- अर्टिका की टक्कर से 11 साल की बालिका की मौत,फरार अर्टिका लगी पुलिस के हाथ

अपडेट"सोनभद्र- अर्टिका की टक्कर से 11 साल की बालिका की मौत,फरार अर्टिका लगी पुलिस के हाथ

अनपरा। सोनभद्र - थाना क्षेत्र के बैरपान में बुधवार की दोपहर उस समय चीख-पुकार शुरू हो गई जब एक तेज रफ्तार अर्टिका कार की टक्कर लगने से 11 साल की बच्ची रूबी जयसवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बैठकर प्रदर्शन किया । इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लगभग आधा घंटे तक मार्ग को जाम रखा। इससे सड़क की दोनों ओर एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

इसके बाद जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जाम करने वाले लोगों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम को समाप्त कराया और मार्ग पर आवागमन को शुरू कराया। इसके बाद पुलिस ने मृत बच्ची के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक रूबी जयसवाल के पिता मोहर जयसवाल ने बताया कि घर बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अनपरा की ओर से आ रहीं एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने उसे टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी की रूबी लगभग 20 फीट ऊपर जाकर नीचे गिरी और फिर उसने मौके पर दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। रूबी की मौत से नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष श्रीकांत राय लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त कराया।

सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चन्देल ने बताया कि अर्टिका कार टक्कर मारकर भाग रही गाड़ी चोपन थाने में पकड़ा गया है। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

0 Response to "अपडेट"सोनभद्र- अर्टिका की टक्कर से 11 साल की बालिका की मौत,फरार अर्टिका लगी पुलिस के हाथ"

एक टिप्पणी भेजें