सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
सोनभद्र- महिला शिक्षक संघ का मना प्रथम स्थापना दिवस

सोनभद्र- महिला शिक्षक संघ का मना प्रथम स्थापना दिवस

संवाददाता सुभाष पांडेय 

सोनभद्र - उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ का प्रथम स्थापना दिवस का मंगलवार को उरमौरा स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विंध्य कन्या पीजी महिला कॉलेज की प्रबंधक अंजली विक्रम सिंह, प्रसिद्ध कवियित्री रचना तिवारी, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य रंजना शुक्ला, राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रवक्ता वंदना सिंह रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर शुरू किया।

मुख्यअतिथि गण ने कहा कि यह एक गौरव की बात है की महिलाओं की हित को लेकर आवाज उठाने वाले संगठन का पहला स्थापना दिवस जनपद में मनाया जा रहा है। महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष शीतल दहलान ने कहा कि महिला शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदेश में एक मात्र संगठन महिला शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के नेतृत्व में काम कर रहा है। महिलाओं के हित की बात को लेकर संगठन लगातार एक वर्ष से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक संघ के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर महोत्सव के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला महामंत्री कौशर जहाँ सिद्दीकी ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष ने महिला शिक्षकों के हक को लेकर संगठन का गठन कर एक इतिहास रचने का काम किया है।

इस मौके पर महिला शिक्षक संघ की जिला महामंत्री कौशर जहां सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष चोपन संध्या शाइन, मीडिया प्रभारी कोमल साहू, साधना सारंग, पूजा सेठ, अंजू जायसवाल, वर्षा वर्मा, नमिता सिंह, सोनाली मजूमदार, शशिबाला सिंह, कुंजलता त्रिपाठी, वैशाली श्रीवास्तव, मधु मौर्या, ज्योति गोस्वामी, अनामिका मिश्रा, मीरा कुमारी, प्रज्ञा मिश्रा, स्मिता पाल, स्वाती झा, समेत भारी संख्या में महिला शिक्षिकाएँ मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ने आये अतिथियों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। संचालन शशिबाला सिंह व संध्या साइन ने किया।

0 Response to "सोनभद्र- महिला शिक्षक संघ का मना प्रथम स्थापना दिवस"

एक टिप्पणी भेजें