सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
गुरमा पुलिस चौकी इंचार्ज पर संगठित पासरों को संरक्षण देने का आरोप

गुरमा पुलिस चौकी इंचार्ज पर संगठित पासरों को संरक्षण देने का आरोप

 गुरमा पुलिस चौकी इंचार्ज पर संगठित पासरों को संरक्षण देने का आरोप     


   
                                                                     सोनभद्र l सोनाचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर गुरमा पुलिस चौकी इंचार्ज पर अवैध कार्य मे लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है l                                                                          सोनाचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र मे आरोप लगाया है कि गुरमा पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह द्वारा सोनभद्र हाइवे पर मारकुन्डी घाटी से सलखन तक प्रतिदिन 300 से 500 ट्रकों पर लदे बालू-गिट्टी को बिना परमिट संगठित पासरों से नित्य सायंकाल से पूरी रात्रि जाम लगवा कर अवैध रूप से पास कराये जाने तथा रोज लाखों रूपये की रायल्टी की क्षति कराकर सरकार की छवि धूमिल की जा रही है l संगठित पासर लक्ष्मी सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी सिद्धी थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र की अगुआई में मारकुन्डी हाइवे पर अर्पित इन्टर प्राइजेज नामक एक संस्था पर अपना केन्द्र बनाये हुये है संगठित पासरों और लक्ष्मी सिंह को चौकी इंचार्ज गुरमा राजेश कुमार सिंह का संरक्षण प्राप्त है और खुलेआम लम्बे समय से यह काला कारोबार चल रहा है। पूर्व में थाना कोतवाली राबर्टसगंज में आधा दर्जन पासरों पर बिना परमिट बालू गिट्टी लदी ट्रकों को पास कराने वाले पासरों पर कई मुकदमें भी दर्ज है। क्षेत्रीय जनता में इस काले कारोबार और जाम लगने से आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि  चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह और संगठित पासरों के इस काले कारनामें से राजस्व की भारी क्षति पहुंचाई जा रही हैं, वही सरकार की स्वच्छ छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री  जिलाधिकारी, डीजीपी,पुलिस अधीक्षक सहित मुख्य्मंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए इसकी गम्भीरता से जॉच कराकर अविलम्ब कार्यवाही की की मांग की है l इस सम्बन्ध मे चौकी इंचार्ज राजेश कुमार सिंह का कहना है कि सभी आरोप निराधार और मंन गढ़त है l

0 Response to "गुरमा पुलिस चौकी इंचार्ज पर संगठित पासरों को संरक्षण देने का आरोप "

एक टिप्पणी भेजें