सच्चाई मे है दम,इसलिए सच लिखते हैं हम
 वन दरोगा घनश्याम शुक्ला के सेवानिवृत्त पर हुआ विदाई समारोह।

वन दरोगा घनश्याम शुक्ला के सेवानिवृत्त पर हुआ विदाई समारोह।

 वन दरोगा घनश्याम शुक्ला के सेवानिवृत्त पर हुआ विदाई समारोह




सोनभद्र। वन प्रभाग सोनभद्र के रामगढ़ रेंज में वन दरोगा के पद पर कार्यरक्त घनश्याम शुक्ला 31जनवरी को सेवा निवृत्त हुए। श्री शुक्ला सन 1988 से वन विभाग में रहते हुए 2002 में परमानेंट हुए तब से चुर्क वन रेंज व रामगढ़ वन रेंज में निरन्तर सेवाएं देते रहे। रविवार को उनके सेवानिवृत्त के अवसर पर रामगढ़ रेंज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वन विभाग की तरफ से आयोजित विदाई समारोह में घनश्याम शुक्ला का माल्यार्पण किया गया। मुख्यअतिथि रेंजर सत्येंद्र कुमार सिंह के उपस्थित में गरीबों को कंबल वितरण करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्य के दौरान घनश्याम शुक्ला जी का कार्य व्यवहार अच्छा रहा साथ ही निरोग रहते हुए वन क्षेत्र में बढ़िया से नियंत्रण रखते थे। इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा ,जवाहिर प्रसाद, विनोद सिंह, शिवशंकर मिश्रा, देवनाथ, मजहर हुसैन, डॉ वीरेंद्र सिंह,भोला सिंह,राजबहादुर सिंह ,रोहित अग्रवाल,मृत्युंजय शुक्ला सहित वन विभाग के तमाम कर्मचारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे

0 Response to " वन दरोगा घनश्याम शुक्ला के सेवानिवृत्त पर हुआ विदाई समारोह।"

एक टिप्पणी भेजें